Friday, August 21, 2020

रोहित शर्मा समेत इन 5 को मिलेगा खेल रत्न, खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर

नई दिल्लीस्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। बता दें कि 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने यह सिफारिश की थी। चौथे क्रिकेटर होंगे रोहित 33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, हाल में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे। उसकी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में बैठक हुई जिसके बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया। किसे क्यों सम्मान?रोहित को जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण पुरस्कार के लिए चुना गया वहीं विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया। विनेश ने इसे अपने करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण बताया और वादा किया कि वह इस पुरस्कार से जुड़ी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। थंगवेलु ने जीता था गोल्ड, रानी को मिला था ब्रॉन्जथंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। रानी केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था। ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में निभाई थी अहम भूमिकादेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया। इस दौरान रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभायी और निर्णायक गोल किया जिससे भारत को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में मदद मिली। यही नहीं टीम इस बीच अपनी सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग पर पहुंची। खेल दिवस पर दिया जाएगा सम्मानइस साल के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन कोविड-19 महामारी के कारण वर्चुअल होने की संभावना है। विजेता अपने संबंधित क्षेत्रों से लॉग इन करके 29 अगस्त को इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। आम तौर पर इनका आयोजन राष्ट्रपति भवन में होता रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्काररोहित शर्मा (क्रिकेट), विनेश फोगाट (कुश्ती), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रानी रामपाल (हॉकी), मरियप्पन थंगवेलु (पैरा ऐथलीट)।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QcwuYp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support