हार्दिक पंड्या ने जब पिता बनने की खबर को साझा किया तब लोगों ने दिल खोलकर उन्हें बधाई दी। लव बर्ड्स हार्दिक और नताशा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जाता रहा है। यह कपल लोगों को बहुत भाता है। और जब इनके घर खुशी आई तो लोगों ने दिल खोलकर खुशियां दीं। हार्दिक ने अब अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।हार्दिक पंड्या ने जनवरी में नताशा के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया था। दोनों ने हाथों में सगाई की अंगूठी दिखाते हुए अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PfRtJq






0 comments:
Post a Comment