Thursday, August 20, 2020

'मांकडिंग' पर ब्रैड हॉग ने रिकी पॉन्टिंग से पूछा यह कड़क सवाल

नई दिल्ली पूर्व ऑस्ट्रेलिाई कप्तान और आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच (Ricky Ponting) ने कहा है कि वह आगामी लीग के दौरान 'मांकडिंग' (नॉन स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को क्रीज से बाहर होने पर गेंद फेंकने से पहले आउट करना) को लेकर वह अपनी टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) से बात करेंगे। हालांकि पॉन्टिंग के राष्ट्रीय टीम के पूर्व साथी ने अलग द्दष्टिकोण के साथ अश्विन का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर हॉग ने कहा कि अगर एक गेंदबाज को मांकडिंग नहीं करना चाहिए तो नॉन स्ट्राइकर छोर के बल्लेबाज को भी ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए और गेंदबाज को गेंद छोड़ने से पहले बल्लेबाज को क्रीज नहीं छोड़नी चाहिए। पूर्व लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज हॉग ने ट्विटर पर कहा, 'बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़ रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि उन्हें इसका फायदा मिल रहा है तो यह खेल की भावना है!' इससे पहले, पॉन्टिंग ने कहा था कि आईपीएल के आगामी 13वें सीजन के दौरान मांकडिंग को लेकर वह दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से बात करेंगे। अश्विन आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन में पंजाब का राजस्थान रॉयल्स (RR) के एक खिलाफ एक मैच हुआ और इस मैच से ही 'मांकडिंग' शब्द चर्चा में आया था। अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग तरीके से आउट किया था। अश्विन ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर अपना बोलिंग ऐक्शन पूरा करने से पहले गिल्लियां उड़ा दी थीं और बटलर को आउट दिया गया था क्योंकि यह नियमों के खिलाफ नहीं था। लेकिन कई क्रिकेट दिग्गजों ने 'खेल भावना का उल्लंघन करने के लिए' अश्विन की कड़ी आलोचना की थी। पूर्व कंगारू कप्तान पॉन्टिंग ने ग्रेड क्रिकेटर पोडकास्ट पर कहा था, 'इसे (मांकडिंग) लेकर मैं उनसे (अश्विन से) बात करूंगा। यह पहली चीज है, जिसे मैं करूंगा। पिछले सीजन में वह हमारी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह हमारे खिलाड़ियों में से एक ,है जिसे हमने इस वर्ष अपनी टीम में लाने की कोशिश की।' उन्होंने कहा, 'देखिए, वह एक शानदार गेंदबाज हैं और उन्होंने लंबे समय तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन मुझे उस पिछले सीजन को देखना होगा, जहां उन्होंने ऐसा किया था। मैंने तुरंत ही अपनी टीम के लड़कों से कहा, देखो, मुझे पता है कि उन्होंने यह कर दिया है। टूर्नमेंट में अन्य लोग भी होंगे जो ऐसा करने के बारे में सोचेंगे। लेकिन हम अपनी क्रिकेट खेलेंगे। हम ऐसा नहीं करेंगे।' अश्विन ने अपने द्वारा की गई मांकडिंग का बचाव करते हुए कहा था, 'मेरी अंतरात्मा साफ थी।' हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच को भरोसा है कि अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर उनकी सलाह को मानेंगे। उन्होंने कहा, 'इसलिए, यह बातचीत होने जा रही है और यह एक कठिन बातचीत होने जा रही है, जोकि मुझे उनके साथ करनी होगी। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह इसे मानेंगे।' आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर से यूएई में हो रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hqEUqU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support