Tuesday, August 25, 2020

गेल कोरोना नेगेटिव, बोल्ट की पार्टी में हुए थे शामिल

नई दिल्ली वर्ल्ड रेकॉर्ड धारक फर्राटा धावक और 8 बार के ओलिंपिक गोल्ड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह जमैका में अपने घर में सेस्फ आइसोलेशन में हैं। पिछले सप्ताह उनका जन्मदिन था और इसकी पार्टी में कोविड के सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी। बोल्ट की इस पार्टी में न तो लोगों ने मास्क पहन रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो रहा था। सोमवार देर रात जमैका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बोल्ट के पॉजीटिव होने की खबर दी थी। बोल्ट की इस पार्टी में किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज भी मौजूद थे। अगर गेल संक्रमित हो जाते तो उनके आईपीएल के लिए यूएई जाने की संभावनाओं को आघात पहुंचता। हालांकि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज कोरोना वायरस की जांच में दो बार नेगेटिव आया है। गेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कुछ दिन पहले पहला कोविड-19 टेस्ट... सफर से पहले मुझे दूसरा नेगेटिव टेस्ट चाहिए था।' गेल ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'अगला टेस्ट भी नेगेटिव आया है। इसके लिए नाक के काफी से सैंपल लिया गया' जमैका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार देर रात इस बात की पुष्टि की कि 100m और 200m दौड़ में वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने वाले बोल्ट कोरोना वायरस (Usain Bolt Coronavirus) से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर इस धावक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सुरक्षा के लिहाज से मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और आराम से हूं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सुरक्षित रहो मेरे लोगो।' 100m और 200m दौड़ में लगातार 3 ओलिंपिक (2008, 2012 और 2016) में गोल्ड जीतने वाले इस ऐथलीट ने कहा कि उनमें कोविड- 19 के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के पार्टी के बाद ही शनिवार को उनका कोविड-19 का टेस्ट हुआ था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31on822
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support