Saturday, August 8, 2020

राम मंदिर: शमी की पत्नी को रेप की धमकी, पीएम से गुहार

नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां () अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कई बार उन्हें इस वजह से कट्टरपंथियों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा है। अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। अब जब 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए पीएम मोदी ने भूमि पूजन किया तो उन्होंने सभी को बधाई दी और एकता का संदेश दिया। उनकी यह बात कुछ कट्टरपंथियों को यह बात नागवार गुजरी और लोगों ने उन्हें पहले तो ट्रोल किया फिर रेप और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बात से परेशान हसीन ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट लिखते हुए देश के पीएम और होम मिनिस्टर से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि हसीन का शमी से फिलहाल रिश्ता खराब चल रहा है और इस वजह से भी वह लागों के निशाने पर रहती हैं। उन्होंने लिखा- 5 अगस्त को जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ तो मैंने देश के समस्त हिन्दू समाज को मुबारकबाद दी, क्योंकि हिन्दू समाज भी हम मुस्लिम समाज के त्योहारों पर हमें बधाई देता है। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर गालियां, जान से मारने व रेप तक करने की धमकियां दी। हसीन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा- देश के पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी जी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दें। हम सर्वधर्म समभाव रखने वाले देश के निवासी हैं, जहां ऐसी बात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे मैं बेहद दुखी हूं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DvLGgo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support