Monday, August 17, 2020

हार्दिक पंड्या ने बताया अपने बेटे का नाम- जानें क्या रखा

नई दिल्ली हाल ही में पैरेंट्स बनने वाले टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर () और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) ने अपने नन्हे बेटे का नामकरण कर लिया है। फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हर गतिविधि की जानकारी देने वाले पंड्या ने बेटे का नाम भी इंस्टाग्राम के माध्यम से ही बताया। दरअसल हार्दिक पंड्या के बेटे के लिए एक कार डीलर कंपनी मर्सेडीज-एएमजी (Mercedes-AMG) ने इस कार के मॉडल वाला कार का खिलौना गिफ्ट में भेजा है। हार्दिक ने इस गिफ्ट के लिए कंपनी को थैंक्यू कहा तो उन्होंने यहां अपने बेटे का नाम भी लिखा। हार्दिक ने इस गिफ्ट के साथ अपनी एक तस्वीर क्लिक करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंपनी को थैंक्यू वाली यह फोटो पोस्ट की। हार्दिक ने लिखा, 'अगस्त्या की पहली एएमजी के लिए थैंक्यू एमएमजी बैंगलोर' यानी हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्या रखा है। पापा बनने के बाद से ही हार्दिक पिता होने की सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी पापा वाली ड्यूटीज निभाते हुए भी अपनी फोटोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नमेंट के लिए अब पंड्या को जल्दी ही अपनी टीम से जुड़ना होगा और फिर यूएई में आयोजित होने वाली इस लीग के लिए वहां रवाना होना होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31T3gTG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support