मैनचेस्टरपूर्व पाकिस्तान कप्तान () को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन मे शामिल नहीं किया गया। दूसरे दिन सरफराज (Sarfaraz Ahmed) को 12वें खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवाएं देने के दौरान की तस्वीरें सुर्खियों का केंद्र बनी हुई हैं। जहां कुछ ने उनकी खेल भावना की तारीफ की है तो जूता उठाने पर (Shoaib Akhtar) टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर भड़क गए हैं। मैच के दूसरे दिन गुरुवार को पाकिस्तानी पारी के 71वें ओवर में सरफराज 12वें खिलाड़ी की तरह ड्रिंक्स और बल्लेबाज के लिए जूते ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अख्तर ने पूर्व कप्तान से ऐसा करवाने पर टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की। अख्तर ने एक चैनल पर कहा, ‘मुझे ये तस्वीर देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। अगर आप कराची के लड़के को आदर्श बनाना चाहते हैं तो यह गलत है। आप एक पूर्व कप्तान, जिसने चार साल तक टीम की कप्तानी की है और पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रोफी जिताई है आप उसके साथ ऐसा नहीं कर सकते।' कभी वसीम अकरम से नहीं उठावाए जूते उन्होंने कहा, 'आपने उन्हें जूते पकड़ने वाला बना दिया है। सरफराज ने जूते उठा भी लिए थे तो प्लेयर्स को उन्हें रोकना चाहिए था। ये बहुत ही निराशाजनक है। मैंने तो कभी वसीम अकरम से जूते नहीं उठवाए।’ उन्होंने कहा, ‘यह दिखाता है कि सरफराज कितना कमजोर आदमी है। इसने कप्तानी भी ऐसे ही की है। ये बल्लेबाजी भी नहीं करता था। अच्छा आदमी था तभी तो लोगों ने इसका फायदा उठाया। मैं ये नहीं कह रहा कि जूते ले जाना कोई गलत काम है लेकिन पूर्व कप्तान ऐसा नहीं कर सकता है।’ मिसबाह ने किया था बचाव पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सरफराज को भी इससे कोई परेशानी हुई होगी। यहां तक कि मैं जब कप्तान था तो मैं भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गया था। हालांकि मैं उस मैच में खेला नहीं था उस मैच में मैं 12वां खिलाड़ी था।’ (आईएएनएस के नइपुट के साथ)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31uNPkE






0 comments:
Post a Comment