Saturday, August 29, 2020

विराट-अनुष्का ने केक काटकर मनाया जश्न, गले लगाया और फिर किया किस

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन अगले साल जनवरी में पहली बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस और अपने चाहने वालों को दी। इस खुशखबरी के बाद विराट और अनुष्का ने केक काटकर जश्न मनाया। विराट के साथ उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का भी यूएई में हैं। विराट अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के साथ दुबई पहुंचे थे। आरसीबी टीम ने अपने कप्तान और अनुष्का के लिए खास सेलिब्रेशन का इंतजाम किया और केक काटा। पढ़ें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट और अनुष्का एक साथ केक काटते दिख रहे हैं। उनके साथ पूरी आरसीबी टीम वहां मौजूद रही। केक काटने के बाद अनुष्का ने विराट को किस किया और उन्हें केक खिलाया। विराट ने भी अपनी पत्नी को प्यार से गले लगाया। टीम के सदस्य इस बीच कोहली से पूरी क्रिकेट टीम पैदा करने की मांग करते नजर आए। कैप्टन कोहली के साथ ही युजवेंद्र चहल के लिए भी केक का इंतजाम किया गया था। चहल ने इसी महीने यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा से सगाई की है। विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ तस्वीर पोस्ट कर यह खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी। उन्होंने साथ ही बताया था कि जनवरी में परिवार में नन्हा मेहमान आने वाला है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ECYouj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support