Wednesday, August 12, 2020

बेटे संग नताशा की तस्वीर, हार्दिक ने दिया यह रिऐक्शन

नई दिल्ली हाल ही माता-पिता बने () और उनकी पत्नी () सोशल मीडिया पर अपने हर खास लम्हे को फैन्स के साथ शेयर करते हैं। इस बार नताशा ने अपने बेटे को हाथों में उठाए दो तस्वीरें पोस्ट की, जिस पर उनके पति हार्दिक पंड्या ने भी प्यारा सा रिऐक्शन दिया है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए नताशा ने लिखा, 'जब मैं तुम्हे पकड़ती हूं तो जिंदगी समझ आती है।' हार्दिक पंड्या ने नताशा की इस तस्वीर पर दो प्यारे से इमोजी बनाकर कॉमेंट किया। अपने कॉमेंट में पंड्या ने एक दिल और गले लगाने वाला इमोजी इस्तेमाल किया है। टीम इंडिया में हार्दिक के साथी खिलाड़ी केएल राहुल और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। हार्दिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे के साथ एक तस्वीर लगाई हुई है। इस तस्वीर में हार्दिक के बेटे ने उनकी एक उंगली को अपने नन्हे हाथ से थामा हुआ है। 26 वर्षीय पंड्या ने इस तस्वीर पर लिखा, 'माय ब्लेसिंग्स' (मेरा आशीर्वाद)।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XW9Wj4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support