Friday, August 14, 2020

इंग्लैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिलेगा इस कोच का साथ

सिडनीऑस्ट्रेलिया के सीनियर सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड () इंडियन प्रीमियर लीग () में अपनी फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ पूर्व प्रतिबद्धता के कारण अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर नहीं जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के सीनियर सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के तौर पर पूर्व प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली टीम के साथ नहीं जाएंगे।’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स में पैडी उपटन की जगह मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। ऑस्ट्रेलिया को चार से 16 सितंबर तक तीन टी20 और तीन वनडे खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। आईपीएल का 13वां चरण कोविड-19 महामारी के कारण भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के 20 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने की उम्मीद है। मैकडोनल्ड आईपीएल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से जुड़ जाएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3awMFZV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support