मुंबईमहान बल्लेबाज सचिन तेडुलकर अन्य देशवासियों की तरह कोरोना काल में सरकार की ओर से जारी तमाम दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने शनिवार को जब अपनी मां का जन्मदिन मनाया तो परिवार के अन्य लोग वीडियो कॉल से जुड़े। सचिन ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वह अपनी मां को कुछ खिलाते नजर आ रहे हैं। सचिन ने लिखा, 'अपनी आई (मां) का 83वां जन्मदिन मनाया। मेरे सभी भाई और बहन वीडियो कॉल से जुड़े।' इसके अलावा दूसरी तस्वीर में उनके परिवार के कुछ सदस्य वीडियो कॉल में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने उन्हें जन्मदिन पर विश किया। उन्होंने तस्वीर पर कॉमेंट किया, 'मेरी तरफ से भी उनको बर्थडे पर विशेज।' क्रिकेट रेकॉर्डों के बादशाह सचिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह कोरोना के इस मुश्किल दौर में कई लोगों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। उन्होंने कुछ संस्था के जरिए भी कई लोगों की मदद की है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lwTgJ5






0 comments:
Post a Comment