नई दिल्लीभारतीय ऑलराउंडर ने अपने बेटे अगस्त्य की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और उसे अपने जैसा बताया। पंड्या फिलहाल आईपीएल के अगले सीजन के लिए यूएई में हैं। मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज ऑलराउंडर की फैमिली हालांकि अपने घर पर ही है। पिछले महीने ही पिता बने हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने साथ ही लिखा- जैसा बाप वैसा बेटा। देखें, तस्वीर में फिल्टर के जरिए अगस्त्य के चेहरे पर रंगीन चश्मा लगाया गया है, जिसमें एक चेन भी लटक रही है। 26 वर्षीय हार्दिक की पत्नी सर्बियाई ऐक्ट्रेस मॉडल नताशा स्टैनकोविच ने गत 30 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा है। हार्दिक को फिलहाल आईपीएल के कारण पत्नी और बेटे से दूर रहना पड़ रहा है। अपने स्टाइल और ड्रेस के कारण चर्चा में रहने वाले हार्दिक मुंबई इंडियंस टीम के साथ 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना हुए थे। हार्दिक के भाई क्रुणाल भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। क्रुणाल के साथ उनकी पत्नी भी यूएई में हैं। प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाना है, जो 19 सितंबर से शुरू होगा। हार्दिक एक बार फिर मुंबई टीम से खेलते नजर आएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31w65v4






0 comments:
Post a Comment