Wednesday, August 26, 2020

रोहित हर खिलाड़ी से बेस्ट प्रदर्शन करवाना जानते हैं : जहीर खान

मुंबई टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और () के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस () ने () की एक बड़ी खूबी का जिक्र किया है। जहीर ने कहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान की सबसे बड़ी खूबी अपने हर एक खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है। मुंबई इंडियंस आईपीएल () की सबसे कामयाब फ्रैंचाइजी है। टीम ने चार बार ट्रोफी (Mumbai Indians 4 time Champions) पर कब्जा किया है। रोहित चारों बार टीम के कप्तान रहे हैं। इस तरह वह आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं। रोहित का शांत स्वभाव और दबाव में फैसला लेने की उनकी क्षमता से जहीर खान बहुत प्रभावित हैं। जब मुंबई इंडियंस के टि्वटर अकाउंट पर सवाल-जवाब में रोहित से जहीर से रोहित की सबसे अच्छी खूबी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हालांकि लिस्ट बहुत बड़ी है लेकिन मेरे लिए जो खूबी सबसे पहले आती है वह है कि वह काफी रिलैक्स नजर आते हैं। इसके बावजूद वह काफी गंभीरता से सोचते हैं और खेल की गहरी समझ रखती है।' जहीर ने आगे कहा, 'उनकी इस खूबी का असल पता तब चलता है जब वह मैदान पर दबाव की परिस्थिति में रणनीतिक फैसले लेते हैं। उनकी टीम के साथियों को भी उन पर पूरा भरोसा होता है। तो मुझे लगता है कि मैं उनकी हर खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता को सबसे ऊपर रखूंगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lkzOiw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support