Saturday, August 15, 2020

आशीष नेहरा ने बताया, सचिन तेंडुलकर कब बने 'सचिन पाजी'

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने बताया कि () के साथ 'पाजी' शब्द कब जुड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन को उनकी टीम के युवा साथी 'पाजी' () कहकर पुकारते रहे हैं, इसका अर्थ होता है बड़ा भाई। सचिन (Sachin) का करियर समाप्त होने से लेकर अभी तक मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर उन्हें पाजी ही कहते हैं। यह उनका सचिन के लिए सम्मान है। नेहरा ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2003 में खेली गई 98 रनों की पारी के बाद टीम के खिलाड़ियों ने सचिन तेंडुलकर को 'पाजी' कहना शुरू किया। नेहरा ने स्टार स्पोटर्स से बातचीत में कहा, 'इससे पहले हम उन्हें सचिन या सचिन भाई कहा करते थे। लेकिन 'पाजी' शब्द पहली बार 2003 के वर्ल्ड कप के बाद इस्तेमाल में आया।' वॉच अलॉन्ग एपिसोड भारत बनाम पाकिस्तान 2003 मैच में नेहरा ने कहा, 'स्टेडियम से होटल आते समय हरभजन सिंह ने पीछे बैठकर गाना शुरू किया 'पाजी नम्बर 1'। इसके बाद सबने सचिन को पाजी कहना शुरू कर दिया। उससे पहले सिर्फ एक पाजी होते थे, और वह थे कपिल पाजी।' तेंडुलकर ने सेंचुरियन में खेली गई उस पारी में 98 रन बनाए थे। यह उनके वनडे करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल है। सचिन ने उस मैच में 12 हजार वनडे रन पूरे किए थे। भारत ने उस मैच में पाकिस्तान के 273 रनों को छह विकेट खोकर पार कर लिया था। इस मैच को सचिन के शोएब अख्तर की गेंद पर लगाए उस छक्के के लिए भी याद किया जाता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fYMckp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support