Saturday, August 22, 2020

सौरभ गांगुली ने बताया, देश में कब शुरू होगा घरेलू क्रिकेट

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के अध्यक्ष ने सभी राज्य संघों को आश्वस्त किया कि घरेलू क्रिकेट तभी शुरू होगा, जब कोविड-19 महामारी के बीच हालात सुरक्षित होंगे। हालांकि उन्होंने सत्र शुरू होने की तारीख नहीं बताई। सामान्य हालात में घरेलू सत्र अगस्त में शुरू होता है लेकिन महामारी के कारण कैलेंडर गड़बड़ा गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली के गुरुवार को राज्य संघों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट हो गया कि बोर्ड ने अभी तारीख तय नहीं की है। घरेलू सत्र के अब सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट से शुरू होने की उम्मीद है जो नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है। पढ़ें, पूर्व कप्तान गांगुली ने मान्यता प्राप्त सदस्य संघों के अध्यक्ष और सचिवों को पत्र में लिखा, ‘बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने के पूरे प्रयास कर रहा है कि जैसे ही हालात ठीक हों, घरेलू क्रिकेट बहाल हो जाए। खिलाड़ियों के अलावा घरेलू क्रिकेट में शामिल होने वाले अन्य लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा बोर्ड के लिए सबसे अहम है और हम सभी पहलुओं पर लगातार नजर रखे हैं।’ गांगुली ने कहा, ‘सभी सदस्यों को भविष्य में अगले कदमों के बारे में जानकारी दी जाएगी और घरेलू क्रिकेट बहाल करने से पहले सुझाव लिए जाएंगे।’ गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई को उम्मीद है कि कोविड-19 हालात अगले कुछ महीनों में सुधर जाएगे और घरेलू क्रिकेट सुरक्षित माहौल में शुरू हो पाएगा। बीसीसीआई प्रमुख ने सदस्यों को भारत की भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की प्रतिबद्धताओं के बारे में भी जानकारी दी जिसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा और 2021 के शुरू में इंग्लैंड की मेजबानी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत अगले साल टी20 विश्व कप और 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी को तैयार है। उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम अपनी एफटीपी की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेगी। सीनियर भारतीय पुरूष टीम इस साल दिसंबर में होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। हम अगले साल फरवरी के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए देश में लौटेंगे।’ गांगुली ने कहा, ‘इसके बाद अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 होगी। टी20 वर्ल्ड कप-2021 और 2023 में 50 ओवर आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा।’ पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि भारतीय महिला टीम के दौरे पर चर्चा चल रही हैं लेकिन इसके बारे में और कुछ नहीं बताया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32dt3Gx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support