नई दिल्लीभारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज () और (Athiya Shetty) की करीबी किसी से छिपी नहीं है। वे एक-दूसरे की तस्वीर पर कॉमेंट करते आसानी से पकड़े जा सकते हैं। बॉलिवड ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वह स्विमवियर में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर पर उनके बॉयफ्रेंड यानी केएल राहुल ने भी रिऐक्ट किया। हालांकि, उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि लोग सोच में पड़ गए। दरअसल, उन्होंने अथिया की स्विमवियर वाली तस्वीर पर लिखा- 'Jefa'। फैन्स यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जेफा का मतलब क्या है? हालांकि, वैसे यह शब्द स्पैनिस है, जिसका अर्थ बॉस या मालिक होता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि केएल राहुल अथिया की तारीफ में क्या लिखना चाहते थे। कुछ फैन्स ने कॉमेंट पर यही रिप्लाई भी किया है। उल्लेखनीय है कि अथिया ने केएल राहुल के बर्थडे पर तस्वीर शेयर की थी, जिसने उनदोनों के अफेयर की पुष्टि की थी। बता दें कि केएल राहुल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों में बिजी हैं। उन्हें इस सत्र से ठीक पहले किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया है और वह इस लीग में पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Qa1sjM






0 comments:
Post a Comment