क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड के खेल मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने शनिवार को कहा कि उनका देश अगले साल प्रस्तावित महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी कर सकता था लेकिन वह आईसीसी के इस प्रतियोगिता को 2022 तक स्थगित करने के फैसले का समर्थन करते हैं। आईसीसी ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के क्रिकेट पर पड़े प्रभाव के कारण न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप को शुक्रवार को फरवरी-मार्च 2022 तक स्थगित कर दिया था। रॉबर्टसन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दुनिया भर में क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों के अलावा वाइट फर्न (न्यूजीलैंड महिला टीम) और उनके समर्थकों के लिए एक निराशाजनक फैसला है।’ उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर में कोविड-19 के कारण हुई परेशानी के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। कई टीमें निकट भविष्य में एक साथ अभ्यास करने के लिए भी संघर्ष करेंगी।’ उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड में आयोजन समिति एक सुरक्षित और सुखद टूर्नमेंट सुनिश्चित करने के लिए सरकार के साथ काम कर रही है। हम इसे 2021 में कर सकते थे, लेकिन अब हम 2022 में करेंगे। एक सरकार के रूप में हमने टूर्नमेंट का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fHQjBb






0 comments:
Post a Comment