Wednesday, August 12, 2020

फैन्स संग सेल्फी पड़ी भारी, क्रिकेटर को यह सजा

लंदनइंग्लिश काउंटी कैंट के बल्लेबाज जॉर्डन कोक्स को कोविड-19 प्रोटोकॉल्स तोड़ने के कारण शनिवार को बॉब विलिस ट्रोफी में मिडिलसेक्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर कर दिया गया है। कोक्स ने हाल ही में ससेक्स के खिलाफ खेले गए मैच में बायो सिक्योर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रशंसक द्वारा फोटो खिंचवाने की अपील को मान लिया। क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर कोक्स के हवाले से लिखा है, ‘मैं इस बात से दुखी हूं कि यह हुआ। मैं पूरी तरह से इसके परिणाम से वाकिफ हूं। मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘अगला मैच न खेल पाने का मुझे मलाल है और मुझे लगता है कि मैंने टीम को हताश किया है।’ कोक्स को अब सेल्श आइसोलेशन से गुजरना होगा और वापसी से पहले उनके दो कोविड-19 टेस्ट का निगेटिव आना जरूरी है। कोक्स ने ससेक्स के खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक जमाया था और कई रेकॉर्ड तोड़ते हुए नाबाद 238 रन बनाए थे। पढ़ें- कोक्स ने 570 गेंदों की अपनी पारी में 47 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने ससेक्स के खिलाफ कैंट के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31F5mqi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support