Tuesday, August 11, 2020

एक शर्त पर विराट को टीम में चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान () को भला आईपीएल की अपनी टीम में कौन लेना नहीं चाहेगा। लेकिन विराट इस लीग की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा हैं और इस टीम ने उन्हें एक बार भी रिलीस नहीं किया है। इस बीच ने विराट को अपनी टीम में लेने की इच्छा जताई है और इसके साथ उन्होंने एक शर्त भी रख दी है। दरअसल टि्वटर पर एक फैन ने विराट कोहली की तस्वीर को फोटोशॉप कर उसे राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में ट्वीट कर दिया। इसके बाद उसने 'रॉयल्स वेलकम द किं' (रॉयल राजा का स्वागत करते हैं।) फिर इस फैन ने एक और ट्वीट राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए पूछा, क्या कहना है। रॉयल्स की टीम ने भी इस पर जमकर मजे लेते हुए बात को और आगे बढ़ा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, 'हम तभी राजी होंगे जब मिस्टर नैग्स उनके साथ हमारे खेमे में आएंगे।' रॉयल्स ने बदले में मिस्टर नैग्स का फोटो फोटोशॉप कर उन्हें भी राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनाकर ट्वीट किया। बता दें मिस्टर नैग्स RCB के इनसाइडर हैं, जो ऑफ द फील्ज प्लेयर्स के साथ मजेदार बातचीत के कई किस्से लेकर सामने आते हैं। वे खिलाड़ियों के साथ हमेशा फनी मूड में रहते हैं और उन्हें कूल रखने की कोशिश करते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PEKAS4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support