Wednesday, August 19, 2020

लंबे ब्रैक के बाद मैदान पर लौटे हार्दिक पंड्या, नताशा ने किया कॉमेंट

नई दिल्ली हाल ही पिता बनने वाले () अब क्रिकेट से लंबे ब्रैक के बाद मैदान पर लौट आए हैं। पंड्या अपनी IPL फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए सितंबर में शुरू होने वाली टी20 लीग के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। इस साल मार्च में इस लीग का आयोजन होना था, जिसे कोविड- 19 (Covid- 19) के वैश्विक संक्रमण के कारण तब स्थगित करना पड़ा था। बुधवार को इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रनिंग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में पंड्या ने कोई टीशर्ट नहीं पहनी हुई है और वह सिर्फ हाफ पेंट और रनिंग शूज पहने हुए हैं। छरहरे बदन वाले पंड्या इस तस्वीर में दौड़ते हुए बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। ब्रैक के इन दिनों में पंड्या ने विशेषज्ञों की राय मानते हुए अपना कुछ वजन बढ़ाया है। बीते साल वह बैक इंजरी से जूझ रहे थे। वह बीते साल सितंबर से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं और इस बार आईपीएल से एक बार फिर वह मैदान पर वापसी करेंगे। पंड्या की यह तस्वीर उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है। इसे लाइक करने वालों में उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच भी हैं। उन्होंने अपने ही अंदाज में इस तस्वीर पर कुछ इमोजी बनाकर हार्दिक को मैसेज दिया है। नताशा ने अपने कॉमेंट में पावर दर्शाने वाले 3 इमोजी बनाने के बाद दो आग वाले और दो दिल वाले इमोजी बनाए हैं। मानों वह कह रही हों, जैसे हार्दिक ने मैदान पर उतरकर आग लगा दी हो, आग।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aByVwW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support