Sunday, August 23, 2020

पाकिस्तान के खिलाफ एंडरसन की घातक बोलिंग, इतिहास रचने से कुछ ही कदम दूर

साउथैम्पटनपिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी तेज गेंदबाज () ने एक बार फिर से लय में लौटते हुए बल्लेबाजों पर कहर परपाना शुरू कर दिया है। एंडरसन के चार विकेटों के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच तक 41 रन तक पाकिस्तान के चार विकेट आउट कर दिए। इसके साथ ही वह टेस्ट में 600 विकेटों के करिश्माई नंबर के और भी करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल उनके नाम 597 विकेट हैं। बनेंगे दुनिया के चौथे गेंदबाज अगर वह इस मैच में 3 विकेट और ले लेते हैं तो टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले वह दुनिया के चौथ गेंदबाज, जबकि पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह आंकड़ा श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) और भारत के अनिल कुंबले (619) ने ही पार किया है। रोचक बात यह है कि ये सभी तीन गेंदबाज स्पिनर हैं। जेम्स एंडरसन ने झटके 4 विकेटइंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 583 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इस विशाल स्कोर के आगे पाकिस्तान की टीम शुरू से कमजोर दिखी और उसने दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक 24 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। पाकिस्तान ने तीसरे दिन तीन विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया। अजहर अली ने अपनी पारी को चार रन से आगे बढ़ाया जबकि असद शफीक नए बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए। शफीक भी कुछ ज्यादा नहीं कर सके। वहले दिन किए थे 3 शिकारमैच के दूसरे दिन सभी तीन बल्लेबाजों को आउट करने वाले एंडरसन ने तीसरे दिन भी विकेट चटकाना शुरू कर दिया। उन्होंने शफीक को अपना चौथा शिकार बनाया। शफीक ने आठ गेंदों पर पांच रन बनाए। उनके अलावा शान मसूद ने चार, आबिद अली ने एक और बाबर आजम ने 11 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से अब तक सभी चार विकेट एंडरसन को ही मिले हैं। इंग्लैंड ने बनाए थे 583 रनइससे पहले, इंग्लैंड ने जैक क्रॉले (267) और जोस बटलर (152) की शानदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 583 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। क्रॉउले के करियर का पहला दोहरा शतक है। वहीं, बटलर के करियर का भी यह दूसरा शतक है। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 359 रनों की रेकॉर्ड साझेदारी की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gmvz2h
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support