Sunday, August 23, 2020

आईपीएल की बुराई करने वालों पर भड़के गावसकर, दिया बड़ा बयान

नई दिल्लीदिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावसकर () ने इंडियन प्रीमियर लीग () की तारीफ करते हुए कहा है कि कई सारे लोग हैं, जो इस सबसे धनी क्रिकेट लीग से अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। गावसकर ने एक शो में कहा, ‘ऐसे लोग आईपीएल में सिर्फ पैसे ही देखते हैं। वे ये नहीं देखते हैं कि आईपीएल क्या करता है। मेरे हिसाब से इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वे आईपीएल से जलते हैं।' उन्होंने कहा, 'जिन लोगों को आईपीएल से कोई फायदा नहीं मिलता वे ही इसकी आलोचना करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कई सारे लोग हैं जिनकी आजीविका आईपीएल से ही चलती है। कोई मैच के दौरान लोगों के चेहरे पर पेंट लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है। स्टेडियम के बाहर जो टी-शर्ट बिकते हैं कोई वो बनाता है, या फिर कई वेंडर होते हैं जो मैदान के बाहर खाना बेचते हैं। तो आईपीएल से कई सारे लोग पैसे कमाते हैं।’ गावसकर ने साथ ही कहा कि आईपीएल लोगों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘कोई अगर इंटरनेट पर मशहूर होना चाहता है तो फिर वो आईपीएल की आलोचना करने लगता है। आईपीएल एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है।' उन्होंने आगे कहा- आईपीएल का विरोध करने वाले लोग कहते हैं कि हमें भारतीय क्रिकेट की फिक्र है। तो क्या आप ही सिर्फ हैं जो भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं और उसका भला चाहते हैं, बिल्कुल भी नहीं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YuhUzU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support