Monday, August 17, 2020

धोनी को मैदान पर खेलकर लेनी चाहिए थी रिटायरमेंट: इंजमाम

नई दिल्ली के इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ( Retires) के ऐलान के बाद उनके करोड़ों फैन्स का दिल टूट गया है। उन्हीं में से एक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान () भी हैं। इंजमाम ने धोनी के संन्यास लेने के बाद कहा कि उनके जैसे कद वाले खिलाड़ी को घर पर बैठ कर संन्यास की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी बल्कि उन्हें मैदान से विदाई लेनी चाहिए थी। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'दुनिया भर में धोनी के करोड़ो फैन्स हैं, जो उन्हें मैदान पर खेलता देखना चाहते हैं। मेरी राय में इतने बढ़े कद के खिलाड़ी को तब रिटायरमेंट नहीं लेनी चाहिए, जब वह घर पर बैठे हों। उन्हें मैदान से अपनी रिटायरमेंट लेनी चाहिए थी।' 50 वर्षीय इंजमाम ने बताया, 'बिलकुल यही बात एक बार मैंने सचिन तेंडुलकर से कही थी। जब इतनी बड़ी संख्या में आपकी फैन फॉलोइंग हो, तब आपको मैदान से ही अपनी यात्रा का समापन करना चाहिए। आखिरकार यह मैदान ही है, जहां से आपको इतना सम्मान और स्टारडम शौहरत मिली। मेरी राय में धोनी को भी यही करना चाहिए था, जिससे उनके फैन्स को खुशी मिलती। मैं भी तब ज्यादा खुश होता। मैं उन्हें भारत का बेस्ट कैप्टन जो मानता हूं।' इंजी ने धोनी को भारत का बेस्ट कप्तान बताते हुए कहा कि उन्होंने सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन जैसे मैच विनर खिलाड़ी तैयार किए। वह आईसीसी की तीनों ट्रोफियां जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने कहा, 'धोनी सचमुच एक चालाक क्रिकेटर हैं, जो जानते हैं कि खिलाड़ी कैसे तैयार किए जाते हैं। सुरेश रैना और आर. अश्विन दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिन्हें एमएस धोनी ने तैयार किया। खेल को समझने का उनका स्तर बहुत ही शानदार है, तभी वह अपने खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें महान खिलाड़ी में तब्दील कर देते हैं।' इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, 'धोनी वैसे खिलाड़ी हैं, जिसे बखूबी पता है कि मैच कैसे खत्म करना है। वह ऐसे प्लेयर नहीं है, जो हर मैच में शतक बनाएंगे, लेकिन वह अपनी पारी उस ढंग से बनाते हैं, जिसकी टीम को दरकार होती है और टीम की जीत के काम आती है।' बीते शनिवार को धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास की घोषणा कर दी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g15tl7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support