Saturday, August 15, 2020

सचिन ने धोनी को कहा- 'थैंक यूं', शेयर की खास तस्वीर

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान () ने शनिवार को अचानक ही इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया। उनके इस फैसले से सभी हैरान हैं, क्योंकि 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का 13वां सत्र शुरू होगा और उनके फैन्स को टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में अपने हीरो के खेलते देखने की उम्मीद थी। इस अहम पड़ाव पर मास्टर ब्लास्टर () ने अपने साथी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धोनी के साथ वाली तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी रहा है एमएस धोनी। 2011 विश्व कप को एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही भारत वनडे का विश्व विजेता बना था और सचिन का यह आखिरी वर्ल्ड कप था। पढ़ें- सचिन ने इसी वर्ल्ड कप की तस्वीर शेयर की है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने 28 वर्ष बाद विश्व कप का खिताब जीता था और वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में धोनी ने 79 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी। पढ़ें- श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने गौतम गंभीर (97) और धोनी की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 10 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था। इसके साथ ही मास्टर ब्लास्टर का बहुप्रतिक्षीत सपना पूरा हुआ था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fXFGdK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support