Sunday, August 23, 2020

ENG vs PAK LIVE: तीसरे दिन दबाव से उबरना चाहेगा पाकिस्तान

साउथैम्पटन तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर होती दिख रही पाकिस्तान आज अपनी वापसी की राह तलाशने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड ने शनिवार को मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 583/8 के विशाल स्कोर पर घोषित की। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने कल का खेल समाप्त होने तक सिर्फ 24 रन पर अपने तीन चोटी के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड की टीम ने के शानदार दोहरे शतक (267) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (152) की बेहतरीन पारियों के दम पर यह विशाल स्कोर खड़ा कर मेहमान टीम को दबाव में ला दिया है। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने शीर्ष तीनों विकेट झटककर उसकी हालत और पतली कर दी है। पाकिस्तान इस सीरीज में पहले ही 0-1 से पीछे चल रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान जेम्स एंडरसन के सामने बिल्कुल भी संभलता नहीं दिखा। इस सीनियर तेज गेंदबाज ने शान मसूद (6), आबिद अली (1) और बाबर आजम (11) को चलता करते हुए उसे मुश्किल में डाल दिया। मेहमान टीम अब भी इंग्लैंड से 559 रन पीछे है। कप्तान अजहर अली 11 रन बनाकर नाबाद हैं। आज खेल शुरू होगा तो इंग्लैंड की कोशिश होगी कि मैच पर अपना शिकंजा और कस ले। बता दें कि पाकिस्तानी टीम को पहले मैच में हार मिली थी और वह सीरीज में पिछड़ी हुई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gmTfDx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support