Tuesday, August 11, 2020

ENG vs PAK: बायो सिक्योर बबल से बाहर हुए डैन लॉरेंस

साउथैम्पटनपाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड की टीम में शामिल बल्लेबाज परिवार में निधन के बाद टीम के बायो सिक्योर बबल से बाहर निकल गए हैं। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी। ईसीबी ने बयान में कहा कि लॉरेंस को अभी टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना है, लेकिन गुरुवार से एजेस बाउल में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए वह टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड ने आगे कहा कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी जगह किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पढ़ें, बोर्ड ने कहा, ‘ईसीबी आग्रह करता है कि मीडिया इस समय डैन और उनके परिवार की निजता का सम्मान करेगा। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी पारिवारिक कारणों से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं।’ इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह ही तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन को ट्रेनिंग कैंप से जुड़ने को कहा था। वह बॉब विलिस ट्रोफी के लिए ससेक्स की टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XMSopa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support