Friday, August 21, 2020

ENG vs PAK: तीसरा टेस्ट @ साउथैम्पटन, अपडेट्स

साउथैम्पटनइंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। मैच में आज पहले दिन का खेल जारी है। मेजबान टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका और करीब 15 मिनट की देरी हुई। पाकिस्तान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि इंग्लैंड टीम में सैम करन की जगह पेसर जोफ्रा आर्चर को शामिल किया गया है। इससे पहले जैसे ही दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरने वाले थे, कुछ मिनट पहले ही बारिश शुरू हो गई। प्लेइंग-XI इंग्लैंड- डोम सिबली, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉउली, जो रूट (कैप्टन), ओली पोप, जोस बटलर (wk), क्रिस वोक्स, डोम बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन पाकिस्तान: शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कैप्टन), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (wk), यासिर शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और नसीम शाह सीरीज में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच जीता जबकि दूसरा मैच बारिश और खराब मौसम के कारण ड्रॉ हो गया। इसी मैदान पर खेला गया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। पिछला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के कारण मेहमान पाकिस्तान के पास अब सीरीज जीतने का मौका नहीं बचा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3iWaixS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support