साउथम्पटन () का मानना है कि इंग्लैंड की वनडे टीम काफी मजबूत है लेकिन कहा कि भारत में आगामी दो विश्व कप में खेलने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के अनुभव से उन्हें काफी फायदा होगा। जो डेनली के पीठ में चोट लगने के बाद टीम में शामिल किए गए बिलिंग्स ने गुरुवार को शुरुआती वनडे में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को आयरलैंड पर छह विकेट से जीत दिलाई। भारत 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा। बिलिंग्स का मानना है कि उनकी स्पिन को बखूबी खेलने की काबिलियत से वह अच्छी स्थिति में होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेल चुके बिलिंग्स ने ‘स्काईस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिससे मैं अन्य खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता हूं। स्पिन के खिलाफ मेरे खेल में मुझे विभिन्न फ्रेंचाइजी के अनुभवों से फायदा मिला, विशेषकर आईपीएल में।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे चेन्नै और दिल्ली में टर्निंग पिचों पर सफलता मिली। मुझे इस पर काम करते रहना होगा। वनडे प्रारूप हो या फिर टेस्ट मैच, उपमहाद्वीप में मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं लंबे प्रारूप में अच्छा करना चाहूंगा।’ उनतीस साल के खिलाड़ी ने 16 वनडे और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन 2015 से पदार्पण करने के बाद वह इंग्लैंड की टीम में नियमित नहीं हो पाए हैं लेकिन जब आयरलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में उन्हें शामिल किया गया तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39KWGCp






0 comments:
Post a Comment