Tuesday, August 11, 2020

IPL: मेजबानी के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को मिली मंजूरी

दुबईएमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि उसे यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी के लिए बीसीसीआई से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। इस प्रतिष्ठित टी20 लीग का आयोजन इसी साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है। चेयरमैन बृजेश पटेल ने एक दिन पहले ही जानकारी दी थी कि बोर्ड को सरकार से सारी जरूरी मंजूरी मिल चुकी हैं। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री शेख नाहायान मुबारक अल नाहायान ने कहा, ‘हमें बहुत खुशी है कि हम इस लीग की मेजबानी करने जा रहे हैं जो हमारे पसंदीदा खेल का सबसे चहेता टूर्नमेंट है।’ देखें, ईसीबी को तैयारियों के लिए बीसीसीआई की औपचारिक मंजूरी का इंतजार था। इससे पहले 2014 में भारत में आम चुनाव के कारण कुछ मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे। अल नाहायान ने कहा, ‘यह यूएई में होने वाला सबसे बड़ा टूर्नमेंट होगा और हमारी टीम हर तरह से सहयोग करके इसे यादगार बनाएगी।’ आईपीएल के मैच अबु धाबी, दुबई और शारजाह में होंगे। आईपीएल टीमें 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होने लगेंगी। यहां आने के बाद सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को कम से कम छह दिन आइसोलेशन में रहना होगा जिसके बाद वे जैविक सुरक्षित माहौल (बायो-सिक्योर) में जाएंगे। उनकी छह दिन में तीन बार कोविड-19 की जांच होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31EjsIp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support