नई दिल्लीप्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल के शुरू होने से करीब 20 दिन पहले दो खिलाड़ियों समेत 13 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा कि आईपीएल होना चाहिए या नहीं ( ) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को पुष्टि कर दी कि आईपीएल-13 के लिए दुबई पहुंचे दो खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के सभी प्रतिभागियों के कुल 1,988 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए थे। इसमें दो खिलाड़ी सहित 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। पढ़ें, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने विचार रखे जिसमें कुछ ने कहा कि आईपीएल पर रोक लगनी चाहिए जबकि कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने इसे कराने पर जोर दिया। एक यूजर ने लिखा कि जब कैरेबियन प्रीमियर लीग का आयोजन हो सकता है तो आईपीएल क्यों नहीं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32wzjt6






0 comments:
Post a Comment