नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग () का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात () में कराने के लिए केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। लीग के चेयरमैन ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईपीएल का आयोजन अगले महीने यूएई में होना है। यह प्रतिष्ठित टी20 लीग 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेली जाएगी। सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। पढ़ें, भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में टूर्नमेंट कराया जा रहा है। पटेल ने कहा, ‘हमें लिखित रूप से मंजूरी मिल गई है।’ उनसे पूछा गया था कि क्या गृह और विदेश मंत्रालय दोनों ने लिखित में मंजूरी दे दी है। भारत का कोई भी खेल संगठन जब घरेलू टूर्नमेंट विदेश में कराता है तो गृह, विदेश और खेल मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है। बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हमने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का बता दिया था। अब हमें लिखित मंजूरी भी मिल गई है तो टीमों को सूचित किया जाएगा।’ अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी। उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो बार आरटी-पीसीआर टेस्ट (कोविड-19 टेस्ट) कराने होंगे। चेन्नै सुपर किंग्स टीम 22 अगस्त को रवाना होगी जिसका चेपॉक स्टेडियम पर एक छोटा कैंप लगाया जाएगा। चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से करार टूटने के बाद बीसीसीआई को प्रायोजन तलाशने में भी दिक्कत हो रही है। यह 440 करोड़ रुपये (सालाना) का करार था जो भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के कारण चीनी उत्पादों और कंपनियों के बहिष्कार की मांग के बीच इस साल के लिए रद्द कर दिया गया है। योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि ने नया टाइटल स्पॉन्सर बनने में रूचि दिखाई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CeKsFT






0 comments:
Post a Comment