Wednesday, August 12, 2020

IPL में मौका नहीं, मुंबई के खिलाड़ी ने दे दी जान

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है। मुंबई में एक क्लब क्रिकेटर (Karan Tiwari) ने सोमवार रात सुइसाइड कर लिया। वह अपने मलाड (पूर्व) स्थित घर पर मृत पाया गया। इस बारे में उसके एक दोस्त ने बताया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सिलेक्ट नहीं होने की वजह से परेशान था। करन को मुंबई का डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका के दिग्गज फास्ट बोलर) कहा जा रहा था। दरअसल,27 वर्ष के करन तिवारी (Karan Tiwari Suicide) के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। रात 10:30 बजे दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो उसे सीलिंग फैन से लटका पाया। पुलिस के अनुसार, करन तिवारी ने गोकुलधाम कोनु कंपाउंड में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने ADR (Accidental Death Report) दर्ज की है। कुरार पुलिस के अनुसार- थाने में एडीआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। उदयपुर के दोस्त ने दी थी बहन को सूचना पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले आइपीएल में नहीं चुने जाने के बाद करन उदास था। करन ने उदयपुर में अपने बेस्ट फ्रेंड को फोन पर कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। वह आईपीएल में मौका नहीं मिलने की वजह से उदास था। दोस्त ने इस बारे में उसकी सगी बहन को फोन करके सूचना दी, जो मुंबई में ही रहती हैं। करन की बहन ने मां को बताया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करन को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इस वजह से नहीं खेल सकता था आईपीएल दोस्त ने पुलिस को बताया, 'वह राज्य टीम में चुने जाने की उम्मीद कर रहा था। वह लगातार इसके लिए कोशिश कर रहा था। वह अपने बोलिग और बैटिंग के वीडियोज भी Whatsapp स्टेटस पर अपलोड करता रहता था। उसका यह कदम उठाना हैरान करने वाला है।' बता दें कि आईपीएल में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने किसी भी आयु वर्ग में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। करन इस नियम पर खरा नहीं उतरते थे। करन की कदकाठी और खेल काफी हद तक साउथ अफ्रीकी महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन से मिलती था। इस वजह से उसे साथी उसे मुंबई का डेल स्टेन कहते थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fPoOFX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support