Monday, August 24, 2020

IPL: फिर उठ खड़ा हुआ मांकडिंग का जिन्न, जानिए क्या बोले अश्विन

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरू होने से ठीक पहले मांकडिंग (Mankad) का जिन्न फिर से उठ खड़ा हुआ है। लोग इसके सही-गलत और खेल भावना पर अपनी राय रखने लगे हैं। इसकी शुरुआत खुद उन्हीं की टीम दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग () ने ही की है। इन तमामा बातों के बीच अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन () ने आलोचना का शिकार हुए आउट करने के तरीके ‘मांकडिंग’ का विकल्प सुझाया है। आईपीएल 2019 में जोस बटलर को मांकडिंग आउट करने पर आर अश्विन (R Ashwin) की खेल भावना पर भी सवाल उठे थे। अश्विन ने नियम के मुताबिक ही बटलर को आउट किया था। उस मैच में बटलर राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे, जबकि अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब टीम की अगुआई कर रहे थे। अश्विन ने कहा है कि अगर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज से बाहर निकलता है तो अंपायर गेंदबाज के पक्ष में फ्री बॉल दे सकते हैं। अश्विन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गेंदबाज को फ्री बॉल दे दीजिए। अगर बल्लेबाज उस गेंद पर आउट होता है तो बल्लेबाजी टीम को 5 रनों का नुकसान होना चाहिए। फ्री हिट बल्लेबाज के लिए फायदेमंद होती है, अब गेंदबाज को भी मौका दीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘अभी तक हर कोई मैच इस उम्मीद से देखता है कि गेंदबाजों की धुनाई होगी।’ पढ़ें- जानिए पूरा विवाद पिछले साल आईपीएल में अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड तरीके से आउट किया था। इस आउट ने हालांकि काफी विवाद पैदा किया था और अश्विन की काफी आलोचना हुई थी। कई लोगों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था। इस बार अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। आईपीएल का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gm80GJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support