Friday, August 28, 2020

धोनी की IPL टीम को झटका, सदस्यों को हुआ कोरोना

द्वैपायन दत्ता और शिलार्ज, चेन्नैतीन बार की चैंपियन टीम (सीएसके) के कुछ सदस्य घातक कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते अब उनका क्वारंटीन पीरियड भी बढ़ा दिया गया है। दिग्गज की कप्तानी वाली टीम सीएसके के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है जिसके खिलाड़ी शुक्रवार से दुबई में अभ्यास शुरू करने वाले थे। सूत्रों ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की पुष्टि की लेकिन यह अभी जानकारी नहीं है कि खिलाड़ी, सपॉर्ट स्टाफ या अधिकारियों में किसे कोरोना हुआ है। यह जानकारी मिली है कि दुबई पहुंचने के बाद टीम से जुड़े सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव आया है। नतीजतन, सीएसके को अब एक और सप्ताह के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। पढ़ें, चेन्नै सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ 21 अगस्त को दुबई पहुंचे और पहले से ही बीसीसीआई की ओर से लगाए गए अनिवार्य छह दिवसीय क्वारंटीन से गुजर रहे थे। भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस साल यूएई में हो रहा है जो 19 सितंबर से शुरू होगा। यह भी जानकारी मिली है कि सीएसके के पूरे दस्ते, जिसमें सपॉर्ट स्टाफ और अधिकारी भी शामिल हैं, का शुक्रवार को चौथी बार कोविड-19 टेस्ट किया गया था।बीसीसीआई ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने से पहले टीमों के लिए तीन बार कोरोना वायरस टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया था जिसके बाद ही वे अभ्यास शुरू कर सकें। सीएसके खिलाड़ियों के चौथे कोविड-19 टेस्ट का परिणाम अब शनिवार को पता चलेगा। सूत्रों ने बताया कि सीएसके टीम ने दुबई पहुंचने के बाद सभी तरह की आवश्यक सावधानी बरती है। उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जब यूरोप में फुटबॉल शुरू हुआ था, तब भी कुछ खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसलिए आईपीएल की आठ टीमों और 1000 से अधिक सदस्यों के साथ इस तरह की आशंका रहती है। यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी प्रकार की सावधानियां बरतने के बावजूद सीएसके के साथ ऐसा हुआ।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YLchh8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support