Thursday, August 27, 2020

IPL: जेसन रॉय बाहर, दिल्ली टीम में शामिल हुए डेनियल सैम्स

दुबईऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर 19 सितंबर से यूएई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग () के आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इंग्लैंड के ओपनर की जगह लेंगे। अब तक अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार कर रहे सैम्स पिछले साल बिग बैश लीग के सबसे सफल गेंदबाज थे। जेसन रॉय बाईं ओर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी वजह से वह आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पढ़ें, सैम्स के टीम में शामिल होने से दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को विविधता भी मिलेगी क्योंकि उसकी मुख्य टीम में सिर्फ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल होने पर सैम्स ने कहा, ‘आईपीएल किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ा मंच है और स्वदेश में हम सभी हर साल इस टूर्नमेंट पर करीबी नजर रखते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि इस साल इसका हिस्सा बन पाया और मैं दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। मैं यूएई में बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ दिल्ली कैपिटल्स टीम में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस और एलेक्स कैरी भी शामिल हैं। सैम्स ने पिछले साल बिग बैश लीग के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने सिडनी थंडर्स की ओर से 17 मैचों में 30 विकेट चटकाए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YCVM6M
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support