Monday, August 10, 2020

IPL की स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर, ऐसी हैं शर्तें

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने सोमवार को के अगले सीजन की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए निविदाएं बुलाईं। चीनी मोबाइल कंपनी वीवो की जगह आईपीएल के नए टाइटल स्पॉन्सर के साथ करार साढ़े चार महीने के लिए होगा और यह जरूरी नहीं कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही अधिकार दिए जाएं। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। गत जून में भारत और चीन की सेना के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय बोर्ड और वीवो के बीच अनुबंध इस साल के लिए रद्द कर दिया गया। बोर्ड ने सोमवार को नए स्पॉन्सर के लिए निविदाएं आमंत्रित की। सचिव जय शाह ने बोलियां जमा करने के लिए 13 पॉइंट्स की घोषणा की है। पढ़ें, 14 अगस्त तक होंगे जमा, 18 को ऐलानअधिकार पाने वाले के नाम का ऐलान 18 अगस्त को किया जाएगा। बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ये अधिकार 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि के लिए उपलब्ध हैं।’ EOI जमा करने वाले को ही मिलेगी पूरी जानकारीबयान में कहा गया, ‘इसके बारे में विस्तार से जानकारी उन्हीं पक्षों को दी जाएंगी जो ईओआई (एक्सप्रेस आफ इंटरेस्ट) जमा करेंगे और योग्य पाए जाएंगे।’ इसमें आगे कहा गया, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले तीसरे पक्ष को अधिकार देने के लिए बोर्ड बाध्य नहीं होगा। बीसीसीआई का फैसला कई अन्य बातों पर भी निर्भर करेगा।’ '300 करोड़ से ऊपर का हो टर्नओवर'बीसीसीआई के अनुसार ईओआई तभी स्वीकार किया जाएगा जब तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) का टर्नओवर पिछले ऑडिट किए गए खातों के अनुसार 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो। बोली के साथ जांचे गए खातों की प्रति भी जमा करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मध्यस्थ या एजेंट इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते और ऐसी बोलियां रद्द कर दी जाएंगी। इससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव के समूह ने भी बोली लगाने में रूचि दिखाई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30GO7We
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support