Saturday, August 15, 2020

MS Dhoni Retirement: धोनी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वे आखिरी कदम

नई दिल्ली अगस्त की 15 तारीख। जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने स्वभाव की तरह अचानक फैसला कर चौंका दिया। यूं तो उनके संन्यास की अटकलें काफी समय से लग रही थीं लेकिन कई जानकार मानते थे कि माही में अभी काफी क्रिकेट बचा है। वह जुलाई की 10 तारीख और साल 2019 था जब धोनी को आपने आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में देखा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला था। भारत लड़खड़ाते हुए जीत के करीब पहुंच रहा था। धोनी ने फुर्ती से दौड़ लगाई। आम तौर पर जब वह दौड़ते हैं तो वक्त रहते पहुंच जाते हैं। उस दिन वह चूके। मार्टिन गप्टिल के सीधे थ्रो ने धोनी को रन आउट किया। धोनी उदास और भारी मन से लौटे। उस दिन शायद कई लोगों को अहसास हो गया था कि वह आखिरी बार अपने पसंदीदा खिलाड़ी को भारत की जर्सी में देख रहे हैं। पर एक आस थी कि माही मैदान से विदा लेंगे। हर बड़े खिलाड़ी की तरह उन्हें शान से विदा किया जाएगा। जैसे सचिन को किया गया था या सौरभ गांगुली को या फिर अनिल कुंबले को मैदान पर कंधे पर बैठाकर पर ऐसा नहीं हुआ। कोरोना के चलते धोनी के करियर पर ब्रेक लगा और यह ब्रेक फुल स्टॉप बन गया। धोनी विकेटों के बीच चीते की तरह दौड़ते हैं। उस दिन भी दौड़े थे। पूरी जान लगाकर दौड़े थे। लेकिन गप्टिल का वह सीधा थ्रो धोनी के क्रीज में पहुंचने से पहले विकेटों से जा टकराया। धोनी चूक गए। भारी कदमों से वह मैदान से बाहर गए। यूं तो उन्होंने 350 वनडे खेले हैं लेकिन उनके कदम इतने भारी कभी नहीं रहे होंगे। धोनी के साथ भारत के अरमान भी मैदान से बाहर जा रहे थे... नहीं लौटे धोनी वर्ल्ड कप के बाद भारत ने कुछ सीरीज खेलीं। कोरोना वायरस के चलते टीम इंडि्या ने बीते करीब पांच महीनों से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। और इस साल उसकी कोई सीमित ओवरों की सीरीज होने की संभावना नहीं है और ऐसे में साल 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह दिया है। हालांकि वह आईपीएल में नजर आएंगे। वर्ल्ड कप से लेकर अब तक एक सवाल भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा पूछा गया वह यह कि क्या धोनी रिटायर () होने वाले हैं। यह सवाल बार-बार पूछा गया। कई बार इस पर चर्चा हुई। लेकिन जवाब कोई नहीं मिला। धोनी कुछ नहीं बोले और जानकारों ने भी जवाब धोनी पर ही छोड़ दिया। और आज धोनी ने उसका जवाब दे दिया। सोशल मीडिया पर। वर्ल्ड कप के फौरन बाद धोनी सेना के साथ जुड़ गए। वह भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। और वर्ल्ड कप के बाद वह तीन महीने ट्रेनिंग करने चले गए। लगा कि लौटकर आएंगे तो टीम के साथ पहले से ज्यादा फिट होकर जुड़ेंगे। लेकिन धोनी की वापसी का इंतजार बढ़ता गया। सीरीज दर सीरीज और मैच दर मैच धोनी नहीं लौटे। हर बार फिर वही सवाल पूछा जाता रहा- क्या धोनी संन्यास ले रहे हैं। लेकिन न इस सवाल का कोई जवाब आया और न ही धोनी खुद मैदान पर दिखे.... वर्ल्ड कप में आने की थी उम्मीद कहा जाने लगा कि अगर धोनी आईपीएल में धमाका कर देंगे तो वर्ल्ड टी20 के लिए टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं। कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि धोनी की वापसी इस बात से तय होगी कि आखिर वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। पर इस साल का वर्ल्ड कप टल गया। आईपीएल में अभी एक महीने का वक्त बाकी है। पर धोनी जानते हैं कि शायद वह अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक उस रफ्तार में नहीं होंगे। फॉर्म हाउस पर नजर आने लगे महेंद्र सिंह धोनी इस बीच रांची में अपने घर पर ही रहने लगे। अपने परिवार के साथ वक्त बिताते धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते। बेटी को बाइक पर बैठाकर अपने फॉर्म हाउस की सैर करते तो कभी गार्डनिंग करते धोनी की तस्वीरों को देखकर लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते। उनकी सफेद होती दाढ़ी से वही सवाल फिर निकलने लगता- माही कब मैदान पर लौटेगा और लौटेगा भी या नहीं। अब धोनी ने खुद उसका जवाब दे दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h3t5Hk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support