दुबई टी-20 वर्ल्ड कप-2021 की मेजबानी को लेकर रास्ता साफ हो गया है। यह टूर्नमेंट भारत में ही खेला जाएगा, जबकि इसके बाद 2022 में इस टूर्नमेंट का अगला संस्करण ऑस्ट्रेलिया में हागा। इस मामले में फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड () और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया () के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया है। आईसीसी ने कहा, ‘आईसीसी आज इसकी पुष्टि करती है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुआ 2020 अब 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा। भारत में टी20 विश्व कप 2021 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।’ आईसीसी ने यह भी कहा कि अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाला महिलाओं का एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप कोरोना महामारी के व्यापक प्रभावों के कारण फरवरी मार्च 2022 तक स्थगित कर दिया गया है। इस तरह से 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना तय हो गया है, जबकि 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाएगा। दूसरी ओर, आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 को रद्द कर दिया है। अब यह टूर्नमेंट 2022 में 6 फरवरी से 7 मार्च तक न्यूजीलैंड में ही खेला जाएगा। ऐसा है शेड्यूल भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप अगे साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। टूर्नमेंट का फाइनल 14 नवंबर को तय किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप-2022 भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को होगा। उल्लेखनीय है कि इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी विश्व टी20 का आयोजन किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया जिससे इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ जो संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से शुरू होगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kn1zX9






0 comments:
Post a Comment