Sunday, August 30, 2020

इंग्लैंड vs पाक, दूसरा टी20 @ मैनचेस्टर, LIVE अपडेट्स

मैनचेस्टर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। दोनों ही टीमों की प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीरीज में इंग्लैंड की कमान मॉर्गन संभाल रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे हैं। बाबर और फखर उतरे, चौके से पारी की शुरुआत पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और फखर जमां ओपनिंग को उतरे। बाबर ने पारी की पहली गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। शाकिब महमूद की गेंद पर बाबर ने मिड ऑन में चौका लगाया। इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी फील्डिंग इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। मॉर्गन ने कहा कि विकेट काफी बेहतर नजर आ रहा है। वहीं, बाबर आजम ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बोलिंग ही चुनते लेकिन उनके पक्ष में नहीं रहा। प्लेइंग-XI इंग्लैंडः जॉनी बेयरेस्टो, टॉम बैंटन, डेविड मलान, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, लुइस ग्रेगरी, मोईन अली, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, शाकिब महमूद। पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी बारिश में धुल गया था पहला टी20 मैनचेस्टर में ही खेला गया सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच में बारिश के कारण कोई परिणाम नहीं निकल सका था। तीसरा और अंतिम टी20 मैच एक सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gErsyB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support