दुबईचेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे अनुभवी टीम माना जाता है। इसमें बड़े खिलाड़ी 40 के आपपास पहुंच चुके हैं। पिछले सत्र में धांसू बैटिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हों या टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () दोनों ही 39 वर्ष के हैं। इस उम्र में जहां खिलाड़ी बल्ला टांग देते हैं तो वॉटसन दुनियाभर की लीग में तहलका मचा रहे हैं तो धोनी तो हमेशा से ही लाजवाब हैं। CSK ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें ये दोनों बल्लेबाज आतिशी बैटिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों ही बल्लेबाज ऊंचे-ऊंचे शॉट्स लगा रहे हैं। लगभग एक मिनट के वीडियो में दोनों की धांसू बैटिंग देखने लायक है। बता दें कि फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स धोनी की ही कप्तानी में 3 बार चैंपियन बनी है। इस बार वह चौथे खिताब का सपना लेकर टूर्नमेंट में उतरेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का मौजूदा सत्र देश से बाहर यूएई में खेला जा रहा है। टूर्नमेंट के पहले मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स रोहित शर्मा की 4 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस से 19 सितंबर को भिड़ेगी। टूर्नमेंट से ठीक पहले हालांकि CSK को झटका लगे थे। उसके दो खिलाड़ी समेत स्टाफ के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि धुरंधर स्पिनर हरभजन सिंह और टीम के उपकप्तान सुरेश रैना ने टूर्नमेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DUNSyg






0 comments:
Post a Comment