कराचीपूर्व पाकिस्तानी कप्तान और आगामी लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में गॉल ग्लैडिएटर्स के लिए खेलेंगे जिसे पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रैंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक ने खरीदा था। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर ने बुधवार को यहां गॉल ग्लैडिएटर्स की जर्सी का अनवारण करते हुए यह घोषणा की। अफरीदी को टीम का ‘आइकन खिलाड़ी’ चुना गया और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने उमर को ट्विटर पर शुक्रिया कहा। इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलने वाले 40 साल के खिलाड़ी ने ट्वीट किया, ‘गॉल ग्लैडिएटर्स का आइकन खिलाड़ी बनकर गर्व है। मैं नदीम उमर भाई का शुक्रिया करना चाहता हूं और साथ ही उन्हें पाकिस्तान से एलपीएल में टीम खरीदने वाली पहली फ्रैंचाइजी बनने के लिए बधाई देना चाहता हूं।’ लंका प्रीमियर लीग का आयोजन 14 नवंबर से छह दिसंबर तक किया जाएगा और श्रीलंकाई बोर्ड ने लीग के सारे अधिकार बेच दिए हैं, जिसमें प्रसारण और मीडिया अधिकार शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jEI3V0






0 comments:
Post a Comment