काबुल (ACB) ने घरेलू स्तर के कोच नूर मोहम्मद ललाई पर मैच फिक्सिंग के आरोपों में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों में भाग लेने से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। नूर मोहम्मद को स्पॉट फिक्सिंग के लिए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी से संपर्क करने का दोषी पाया गया था। वह कपिसा प्रांत का सहायक कोच जबकि हंपालाना अकादमी का पूर्णकालिक कोच था। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी ने उसकी रिपोर्ट की थी। एसीबी ने इस खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की है। इससे पहले एसीबी ने तीन महीने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकउल्लाह शाफाक पर मैच फिक्सिंग के आरोपों में छह साल का प्रतिबंध लगाया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35h8MmI






0 comments:
Post a Comment