Thursday, September 3, 2020

दुबई पहुंची BCCI की टीम के एक सदस्य को हुआ कोरोना: आईपीएल सूत्र

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियों की देखरेख के लिए यहां आए () से जुड़े एक सदस्य को कोविड-19 (Covid- 19) के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। इस T20 प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा। के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, 'बीसीसीआई दल में शामिल एक सदस्य का परीक्षण पॉजिटिव आया है। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि यह क्रिकेट संचालन टीम से जुड़ा है या चिकित्सा टीम से। परीक्षण चल रहे हैं और सभी स्वस्थ हैं और किसी में भी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है।' उन्होंने कहा, 'चिंता की कोई बात नहीं है।' इससे पहले चेन्नै सुपरकिंग्स के दो खिलाड़ियों सहित 13 सदस्यों को पिछले सप्ताह इस घातक बीमारी से संक्रमित पाया गया था। वे अभी 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर हैं। अन्य टीमों ने आगमन पर पृथकवास पूरा करने और सभी सदस्यों के परीक्षण निगेटिव आने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में किया जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32TiQiF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support