Friday, September 25, 2020

सुनील गावसकर ने कॉमेंट्री में किया विराट-अनुष्का पर कॉमेंट, फैंस ने कहा कॉमेंट्री से हटाओ

दुबई महान बल्लेबाज सुनील गावसकर एक विवाद में फंस गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान गावसकर ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में टिप्पणी की। कोहली के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबला अच्छा नहीं रहा। कोहली ने पहले केएल राहुल के दो कैच छोड़े और इसके बाद बल्ले से भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे गावसकर ने इसके बाद कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा को जोड़ते हुए टिप्पणी की। गावसकर की यह टिप्पणी बैंगलोर के कप्तान के फैंस को पसंद नहीं आई। कुछ लोगों ने भी बीसीसीआई से गावसकर को कॉमेंट्री पैनल से हटाने तक की बात की। ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड अभिनेत्री को विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर निशाने पर लिया गया हो। दुबई के मैदान पर कोहली के लिए दिन भुला देने वाला रहा। उन्होंने भी मैच के बाद माना था कि यह भुला देने वाला दिन रहा। कोहली ने केएल राहुल को दो मौके दिए। पहला 83 के निजी स्कोर पर और दूसरा 89 के के स्कोर पर। लगातार दो ओवरों में कोहली से ये कैच छूटे। राहुल ने इन मौकों का फायदा उठाया और 69 गेंद पर 132 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3i5gD9s
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support