Tuesday, September 15, 2020

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल नहीं रहे, कोल्हापुर में निधन

मुंबईपूर्व भारतीय क्रिकेटर का मंगलवार को कोल्हापुर में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 बरस के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने बताया, ‘उनका (पाटिल का) कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में अपने आवास पर मंगलवार तड़के सोते हुए निधन हो गया।’ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हालांकि इसके बाद देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। पाटिल ने 1952-1964 के बीच महाराष्ट्र के लिए 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाने के अलावा 83 विकेट चटकाए। उन्होंने रणजी ट्रोफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32wPvvN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support