Saturday, September 5, 2020

पृथ्वी ने लगाया ऐसा शॉट, कोच पॉन्टिंग भी बोले- वाह

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के ओपनर भी संयुक्त अरब अमीरात में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऐसा शानदार शॉट लगाया जिसे देखकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और फ्रैंचाइजी के चीफ कोच रिकी पॉन्टिंग ने उनकी तारीफ की। प्रैक्टिस के दौरान पॉन्टिंग इस ओपनर को करीब से खड़े होकर देख रहे थे। युवा बल्लेबाज पृथ्वी इस दौरान पेसर का सामना कर रहे थे। जैसे ही गेंद आई, 20 वर्षीय ओपनर ने शानदार शॉट लगाया जिसे पॉन्टिंग देखते रह गए। पॉन्टिंग ने कहा, 'शॉट मेट। बहुत बढ़िया शॉट।' देखें, दिल्ली टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा- वहां कोई तर्क नहीं, पंटर। आपको पता है कि यह एक ऐसा शॉट है जिसकी पॉन्टिंग भी तारीफ करते हैं। सभी फ्रैंचाइजी आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। भारत में लगातार बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए आईपीएल का अगला सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाना है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3m2Z9xZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support