Saturday, September 12, 2020

श्रीलंका में एक साथ खेलते दिख सकते हैं अफरीदी और मुनफ पटेल

कोलंबोभारत के पूर्व तेज गेंदबाज , वेस्टइंडीज के और डेरेन सैमी उन 150 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन पर एक अक्टूबर को पहली (LPL) के लिए होने वाली नीलामी में बोली लगेगी। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन, वेस्टइंडीज के डैरेन ब्रावो, इंग्लैंड के रवि बोपारा और दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलैंडर और कोलिन मुनरो भी नीलामी में शामिल हैं। एलपीएल के पहले सत्र में पांच टीमें होंगी। टूर्नमेंट 14 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा। पहले इसे अगस्त में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। क्रिकेट को अलविदा कह चुके पटेल भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। वह भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। हर टीम छह विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है और हर टीम में 19 खिलाड़ी होंगे। मैच दाम्बुला, पल्लेकेले और हम्बनटोटा में खेले जाएंगे। श्रीलंका सरकार ने अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रसारण स्टाफ के लिए क्वॉरंटीन की अवधि कम करने को मंजूरी नहीं दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने 14 की बजाय क्वॉरंटीन सात दिन का करने की इजाजत मांगी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zuh8DA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support