Friday, September 4, 2020

जोंटी रोड्स बोले, आईपीएल से पहले प्रैक्टिस मैच जरूरी

नई दिल्लीकिंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच का मानना है कि लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे खिलाड़ियों को मैच परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के लिए आईपीएल से पहले प्रैक्टिस मैचों की जरूरत है। दो साल बाद आईपीएल में लौट रहे रोड्स ने यह भी कहा कि उनके जैसे कोचिंग स्टाफ पर खिलाड़ियों को भावनात्मक सहयोग देने की भी जिम्मेदारी है क्योंकि कोरोना वायरस स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण अधिकांश अपने परिवार और दोस्तों से दूर रहेंगे। यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रही लीग के लिए जैविक सुरक्षित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) कड़ाई से लागू की जाएगी। ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपने परिवार को साथ नहीं ले जाने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहे 9 सीजन तर रहे रोड्स ने कहा, ‘कौशल की बात करें तो सभी खिलाड़ी लय में लौट आए हैं और नेट्स पर अपना स्वाभाविक खेल दिखा रहे हैं जो रोचक है क्योंकि लॉकडाउन के दौरान वे अधिक अभ्यास नहीं कर सके।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हम कोशिश कर रहे हैं कि मैच परिस्थितियों में ढलने के लिये एक या दो अभ्यास मैच कराए जा सकें। भारत में क्रिकेट बहुत खास है। मैंने आईपीएल के दौरान देखा है। होटल के कमरों में परिवार और दोस्तों के साथ रात को डिनर लेना वगैरह लेकिन ये पेशेवर क्रिकेटर हैं और सबसे कठिन ‘बायो बबल’ नहीं बल्कि खेलने का मौका नहीं मिलना है। खिलाड़ी बायो बबल में रहने के लिए तैयार होकर आए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘टूर्नमेंट में प्रदर्शन में उतार चढाव आता रहता है और कोचों की जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों को भावनात्मक सहयोग दें क्योंकि परिवार साथ नहीं है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZpQkVh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support