लंदनइंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। विली ने इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था। विली ने ट्वीट किया, ‘आपके संदेशों के लिए आभार। मेरी पत्नी और मेरा कोविड परीक्षण का परिणाम पॉजीटिव आया है।’ यॉर्कशर के इस खिलाड़ी ने कहा है कि उन्हें घरेलू टी20 लीग विटालिटी ब्लास्ट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाने का दुख है। उन्होंने लिखा, ‘इससे भी निराशाजनक यह है कि शनिवार की सुबह (लक्षण पाये जाने से पूर्व) मैं जिन तीन अन्य खिलाड़ियों के संपर्क में आया वे भी जोखिम में हैं और आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।’ यॉर्कशर ने इससे पहले घोषणा की थी कि विली, टॉम कोहलर कॉडमोर, जोश पोइसडेन और मैथ्यू फिशर विटालिट ब्लास्ट ग्रुप चरण के बाकी मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3c90fn2






0 comments:
Post a Comment