Thursday, September 17, 2020

सचिन ने शेयर की बेटी सारा के बचपन की तस्वीर, दिख रहीं बेहद क्यूट

नई दिल्लीमास्टर ब्लास्टर () ने बेटी सारा () की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को कुछ ही घंटे में लाखों लाइक्स मिल गए। भारतीय महान क्रिकेटर ने इस तस्वीर के साथ एक मेसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा- मुझे इतन 'सारा' क्यूटनेस कहां से मिल सकती है। सारा की यह तस्वीर बचपन की है। तस्वीर में सचिन बेटी सारा को गोद में लिए दिख रहे हैं। दोनों ही काफी खुश दिख हैं। सारा ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी है और काफी क्यूट लग रही हैं। बता दें कि सचिन के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सारा है, जबकि बेटे का नाम अर्जुन है। अर्जुन तेंडुलकर पिता के नक्से कदम पर चल रहे हैं और सफल क्रिकेटर बनने की राह पर हैं। वह फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं और मुंबई इंडियंस (MI) के साथ हैं। दूसरी ओर, सारा ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से की है, जबकि कॉलेज लंदन से किया है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Hb5JCt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support